Uttarakhand

राज्य और राजधानी सामान्य ज्ञान States and Capitals GK में भारत और विश्व के सभी देशों के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानियों की सूची शामिल है। यह UPSC, SSC, Railway, Bank, PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

देवप्रयाग - Devprayag

  • 24-Sep-2022
  • 900

ऋषिकेश से लगभग 75-80 km की दूरी पर अलखनंदा नदी और भागरथी नदी के संगम स्थल के लिए प्रसिद्ध देवप्रयाग पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। वैसे तो उत्तराखंड में 5 प्रयाग मौजूद हैं लेकिन सभी प्रयागों में से देवप्रयाग पहला प्रयाग है।

दो नदियों के संगम को ही प्रयाग कहा जाता है। और इसी प्रयाग के बाद से ही गंगा नदी का नाम गंगा पड़ा। हिन्दू धर्म के श्रद्धलुओं की आस्था यहाँ जुडी हुई है जिस वजह से भारी संख्या में हरसाल लोग यहाँ आते हैं। यहाँ घूमने लिए क़ाफी जगह तो नहीं है परन्तु यहाँ दशरथशिला, चन्द्रबदनी मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और सस्पेंशन ब्रिज हैं जहाँ आप घूम सकते हैं। यहाँ आकर आप अपने आपको प्रकृति बीच बहुत शांत महसूस करेंगे। Advanture sports की बात करें तो आप यहाँ रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।