Entertainment News

इन अदाकाराओं ने 35 उम्र पार करने के बाद ही बसाया अपना घर

  • 01-Oct-2020
  • 332
मुंबई। बॉलीवुड में अफेयर रहना आम बात है। हर किसी को इन एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है? जानने की बेताबी रहती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार होने के बाद शादी की है। आइए देखे ये लिस्ट-
Entertainment News इन अदाकाराओं ने 35 उम्र पार करने के बाद ही बसाया अपना घर


पूजा बत्रा-पूजा बत्रा ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता नवाब शाह से शादी की है। दोनों स्टार्स की शादी ने सभी फैंस को चौंका दिया था। शादी के समय पूजा की 42 साल थीं।  
 उर्मिला मातोंडकर- उर्मिला मातोंडकर अपने जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में एक रही हैं। एक्ट्रेस ने 42 साल की उम्र में मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी।
 लीजा रे- अभिनेत्री और मॉडल लीजा रे ने भी 40 की उम्र में एक्स मैनेजमेंट कंसलटेंट जैसोन से शादी की। लीजा रे कैंसर से भी जंग जीत चुकी हैं। 
सुहासिनी मुले- अभिनेत्री सुहासिनी मुले अपनी अदाकारी से सभी दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकी हैं। सुहासिनी ने 16 जनवरी, 2011 को 61 साल की उम्र में डॉक्टर अतुल से शादी की थी।  
 नीना गुप्ता- इस लिस्ट में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता भी शामिल हैं। नीना गुप्ता का अफेयर वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बैट्समैन विवियन रिचड्र्स के रहा। हालांकि, उन्होंने 49 साल की उम्र में फेमस चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी।  
 प्रीति जिंटा- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी लंबे समय तक नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन   बात शादी तक नहीं बनी पहुंची। बाद में प्रीति ने 39 साल की उम्र में 2016 में जीन गुडेनफ से शादी की। दोनों की शादी की फोटोज काफी वायरल हुईं थी।
 फराह खान- फराह खान बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर्स में से हैं। फराह खान ने 39 साल की उम्र में शिरीष कुंदर से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं। 
 रानी मुखर्जी- रानी मुखर्जी के सफल कॅरिअर की तरह ही उनकी लव-लाइफ भी सफल रही। रानी ने 2014 में इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की। उन दिनों रानी 36 साल की थीं।