Himachal Pradesh

किन्नौर - Kinnaur

  • 24-Sep-2022
  • 287

किन्नौर को “लैंड ऑफ गॉड” के रूप में भी जाना जाता है जो शिमला से लगभग 235 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किन्नौर सतलुज, बसपा और स्पीति नदी के बीच स्थित ऐसी जगह है जो अपने हरे-भरे और चट्टानी पहाड़ों की सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है।

 यह हिंदू और बौद्ध धर्म के भाई-चारे की जगह एक अलग तरह की संस्कृति के अस्तित्व को दर्शाती है। जो भी हिंदू पर्यटक इस जगह पर आते है तो वे प्रसिद्ध किन्नर कैलाश को देखने जरुर जाते हैं। बताया जाता है कि किन्नर कैलाश भगवान शिव और शिवलिंग का है और इसके साथ ही पांडवों की कहानियों से भी इसका संबंध बताया जाता है। किन्नौर में आसपास में पुराने बौद्ध मठ और मंदिर भी हैं जो अपने आप में एक अलग महत्व रखते हैं और बौद्धों द्वारा पूजे भी जाते हैं।


सोलंग वैली - Solang Valley

सोलंग वैली का नाम सोलंग और वैली शब्दों के संयोजन से लिया गया है। यह हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी के शीर्ष पर एक टूरिस्ट साइड है, जो 14 किलोमीटर पश्चिम में रिसोर्ट शहर मनाली से रोहतांग दर्रे के रास्ते पर है, और इसे गर्मियों और सर्दियों की खेल गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

पालमपुर - Palampur

पालमपुर हिमाचल प्रदेश का बेहद खास पर्यटन स्थल है जो देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है। पालमपुर शहर में कई नदियाँ बहती हैं और यह शहर पानी और हरियाली के अद्भुत संगम के लिए भी जाना-जाता है।

कुल्लू पर्यटन स्थल शिमला - Kullu

कुल्लू, मनाली के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपने मनोरम दृश्यों और देवदार के पेड़ों से ढकी राजसी पहाड़ियों के साथ एक खुली घाटी है।

कुफरी - Kufri Hill Station

कुफरी हिमाचल प्रदेश के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक है जो छुट्टी मानने वाले स्थानों में सबसे ज्यादा मांग वाली जगह है। कुफरी, शिमला से लगभग 10 किमी दूर है।

बिलिंग घाटी बिलिंग - Billing Adventures

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक छोटा शहर है जो रोमांचकारी खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के लिए जाना-जाता है।

रिवालसर झील मंडी - Rewalsar Mandi

मंडी हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है जो ब्यास नदी के किनारे बसा है। यह लंबे समय से एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र रहा है और ऋषि मांडव के बारे में कहा जाता है कि वे यहां ध्यान करते थे।

कसौली - Kasauli

कसौली हिमाचल प्रदेश के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक हैं। कसौली चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में स्थित पहाड़ी शहर है, जो शहरों की भीड़ से दूर एक आदर्श शांतिपूर्ण स्थान है।

स्पीति घाटी - Spiti Valley

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी हर तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है जो समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

धर्मशाला - Dharamshala

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खास पर्यटक स्थल है जो काँगड़ा से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला को कांगड़ा घाटी का प्रवेश मार्ग माना जाता है।

मनाली - Manali

मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है।

शिमला -Shimla

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और यह उत्तरी भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। शिमला की मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला यहाँ आने वाले पर्यटकों, हनीमूनर्स और परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है।