Entertainment News

लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

  • 17-Oct-2020
  • 346
 मुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पाश्र्व गायक की टीम ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की।
Entertainment News लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

 सानू की टीम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,  दुर्भाग्य से सानू दा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। धन्यवाद। सानू 14 अक्टूबर को अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। 20 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है और वे इस बार लॉस एंजिलिस में  अपना 63 वां जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ मनाने वाले थे लेकिन उनके संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी योजना अब निरस्त हो गई है। लॉस एंजिल्स जाने के लिए कुमार सानू ने कुछ टेस्ट करवाए थे। इस दौरान कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। ऐसे में कुमार सानू की ट्रिप कैंसिल हो गई। फिलहाल कुमार सानू अपने गोरेगांव के घर पर आइसोलेट हो गए हैं। कुमार सानू की पत्नी सलोनी और उनकी दोनों बेटियां, सना और एना अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं। बीते 9 महीने से कुमार सानू ने अपने परिवार से एक बार भी मुलाकात नहीं की है। यही वजह है जो कुमार सानू अपने परिवार को काफी मिस कर रहे थे।  इस बारे में बात करते हुए कुमार सानू की पत्नी ने बताया,  कोरोना होने के बाद उनका प्लॉन बदल गया है। अब वह 8 नवंबर को अमेरिका आएंगे। बीते 9 महीने से हमारी मुलाकात नहीं हुई है। वो हम तीनों को देखने के लिए बेचैन हैं। अगर वो अमेरिका नहीं आ पाए तो हम लोग उनके साथ दीवाली मनाने के लिए मुंबई जाएंगे