Lifestyle News

सर्दियों में खासतौर से सरसों तेल से शरीर की मालिश फायदेमंद होती है।

  • 15-Oct-2020
  • 357
सरसों के तेल का इस्तेमाल शरीर की मालिश से लेकर भोजन पकाने और आयुर्वेद में किया जाता है। सर्दियों में खासतौर से सरसों तेल से शरीर की मालिश फायदेमंद होती है। यदि आप भी शरीर में सरसों तेल लगाते हैं,  तो एक बार इसके फायदे भी जान लें....
 शुद्ध सरसों के तेल का प्रयोग न सिर्फ भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसके उपयोग से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।   ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सरसों के तेल को खाने के अलावा शरीर की मालिश करने और अन्य समस्याओं में प्रयोग किया जाता है। 
 सरसों के तेल में कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज ( पाए जाते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। सेलेनियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होने के चलते इसमें एंटीइंफ्लामेट्री गुण भी पाए जाते हैं। यह पसीने की ग्रंथियों को उत्तेजित करने में मदद करता है और शरीर के तापमान को कम करता है। पारंपरिक दवाओं में, सरसों के तेल का उपयोग गठिया, मांसपेशियों की मोच और तनाव से जुड़े दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। सरसों का तेल पेट के रोग, त्वचा और बालों  के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। .
Lifestyle News सर्दियों में खासतौर से सरसों तेल से शरीर की मालिश फायदेमंद होती है।


जानिए सरसों के तेल के फायदे..... 
-  शोध से यह बात सामने आई है कि सरसों के तेल में सब्जियां पकाने से पेट के रोग दूर हो जाते हैं। वैसे भी खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। अगर आप किसी तेल में सब्जी पका रहे हैं तो सरसों का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। यह तेल एक उत्तेजक के रूप में जाना जाता है और आंत को पाचन रस का उत्पादन करने में मदद करता है, जो पाचन प्रक्रिया सुधारने में मदद करता है। साथ ही यही प्रक्रिया हमारे सिस्टम में गैस्ट्रिक रस के उत्पादन को बढ़ाकर भूख बढ़ाने में मदद करती है।

सरसों का तेल सर्दी - खांसी से त्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह बंद छाती और नाक की रुकावट को खोलने में मदद करता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है जो खांसी- जुकाम को ठीक करती है। लहसुन के साथ सरसों के तेल की छाती और पीठ में मालिश करने  से सर्दी- जुकाम में फायदा होता है। सरसों के तेल को गर्म पानी में डालकर उसकी भाप लेने से भी फायदा पहुंचता है।  सरसों के तेल की तेज गंध श्वसन प्रणाली को गर्म करेगी और इस तरह से यह कफ को बनाने से रोककर शरीर को सुरक्षा प्रदान करती है। 

  सरसों के तेल से करें शरीर की मालिश
सरसों के तेल की शरीर में मालिश करने से न सिर्फ शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्कि मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। त्वचा में कसाव आता है। सप्ताह में 3 दिन आप सरसों का तेल मालिश कर सकते हैं। सरसों का तेल मालिश करने का सही तरीका यह है कि आप इसे एक कटोरी में गुनगुना कर लें और सुबह सवेरे उठकर सुर्योदय से पहले इसकी मालिश करें। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो जोड़ों में नियमित रूप से सरसों के तेल की मालिश करें।
 उबटन में करें सरसों और सरसों के तेल का इस्तेमाल
सरसों का उबटन बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल बच्चों के साथ-साथ वयस्क भी कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन, चेहरे की झुर्रियां, त्वचा संबंधी संक्रमण को दूर करने के साथ नमी को बरकरार रखता है। इसे आमतौर पर सर्दियों में लगाना फायदेमंद होता है। उबटन बनाने के लिए सरसों को पीसकर उसमें थोड़ी मात्रा में तेल मिलाकर तैयार किया जाता है।
 नाभि में लगाएं सरसों का तेल
आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में सरसों का तेल लगाने आपके होंठ मुलायम रहते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकता है। सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाना फायदेमंद होता है।
  बालों में लगाएं सरसों का तेल 
सिर में सरसों के तेल की मसाज करने से रूसी, बालों का झडऩा और असमय सफेद बाल की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए  सप्ताह में 3 दिन सरसों के तेल से सिर में मसाज की जा सकती है। 
सर्दी -खांसी में