Lifestyle News

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिए टिप्स

  • 15-Sep-2020
  • 367
देश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकार और वैज्ञानिक नई-नई गाइडलाइंस और एडवाइजरी लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी जितनी मजबूत होगी उतनी ही जल्दी लोग ठीक होंगे इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों को अपनी दिनचर्या में जोडऩे के लिए कहा है। आइए जानते हैं... इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन
Lifestyle News स्वास्थ्य मंत्रालय ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिए  टिप्स
1. गिलोए पाउडर एक इम्युनिटी बूस्टर है। अगर इसे गर्म पानी में 1-3 ग्राम लगातार 15 दिन लिया जाए तो शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है। 2. अश्वगंधा एक प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। दिन में दो बार इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। 3. आंवला या आंवले के पाउडर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। 1-3 ग्राम रोजाना सवेन करने से इम्युनिटी मजबूत रहती है। 4. मुलेठी पाउडर सूखी खांसी के लिए बहुत मददगार है। अगर दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम लिया जाए तो बीमारी से लडऩे में मदद मिलती है। 5. जब भी चोट लगती है तो गर्म हल्दी दूध का सेवन किया जाता है। इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ये बहुत मददगार है। रोज रात को गर्म दूध में हल्दी मिलाकर लें। 6. अगर आपको गले में खराश सी महसूस हो तो अपनी दिनचर्या में गरारे शामिल करें। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर एक घोल बना लें। दिन में कम से कम 5 से 6 बार गरारे करें। 7. वैसे तो च्यवनप्राश का सेवन सर्दियों में किया जाता है। लेकिन ये इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी कारगर है। ऐसे में महामारी के दौर में इसका सेवन किया जा सकता है। 8. समशामनी वटी को अगर दिन में दो बार लिया जाए तो ये संक्रमण से लडऩे में बेहद मददगार है। बता दें कि ये वटी बड़ी आसानी से पंसारी की दुकान पर मिल सकती है। इसके आलावा आप ऑनलाइन भी ऑडर दे सकते हैं। 9. हर्बल टी या काढ़ा पिएं। इसके लिए तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक और मुनक्का को एक साथ पानी में उबाल लें और छानकर इस पानी का सेवन करें। ऐसा आप दिन में 1 से 2 बार कर सकते हैं। अगर आपको इस काढ़े को पीने में परेशानी आए तो टेस्ट के लिए आप इसमें गुड़ या नींबू का रस मिला सकते हैं। 10. खाना पकाने में रोजाना हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल करें। कुछ महत्वपूर्ण बिंदु -समय-समय पर हाथ धोएं। साथ ही मास्क हर वक्त लगाए रखें। -हर सात दिनों के भीतर एक बार अपना चेक-अप जरूर करवाएं। -अपनी दिनचर्या में योगासन और प्राणायम जोड़ें। -अपने ऑक्सीजन का स्तर भी बीच-बीच में जांचते रहें।