Punjab

लुधियाना – Ludhiana

  • 24-Sep-2022
  • 324

लुधियाना, अपने लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। लुधियाना अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

लुधियाना भारत के पंजाब राज्य का सबसे बड़ा शहर है, जो सतलुज नदी के तट पर स्थित है। राज्य के केंद्र में स्थित, शहर को दो भागों में बांटा गया है – नया शहर और पुराना शहर।

लुधियाना अपनी कई आकर्षक जगहों के लिए जाना जाता है, जिसे लोग वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं। लुधियाना में घूमने के स्थानों में महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय, गुरुद्वारा मांझी साहिब, नेहरू रोज गार्डन और कई अन्य शामिल हैं। इन सबके अलावा आप लुधियाना के पंजाबी ढाबे के लजीज खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

लुधियाना :

  • लुधियाना में लोधी किला
  • महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय
  • लुधियाना के आलमगीर
  • लुधियाना में नेहरू तारामंडल

चंडीगढ़ – Chandigarh

दिल्ली से लगभग 245 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ को भारत के सबसे सुनियोजित शहरों में से एक माना जाता है। चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहों के साथ, शहर की वास्तुकला, संरचना और डिजाइन हमेशा से इसके पर्यटन का एक महत्वपूर्ण कारक रहा है।

पटियाला – Patiala

पटियाला पंजाब, भारत में स्थित एक पर्यटन स्थल है, जो एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। पटियाला शहर पंजाब का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जो पंजाब के मुख्य रीति-रिवाजों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने के लिए एक विशेष स्थान माना जाता है।