Political News

राज्य और राजधानी सामान्य ज्ञान States and Capitals GK में भारत और विश्व के सभी देशों के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानियों की सूची शामिल है। यह UPSC, SSC, Railway, Bank, PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

'पानी में जहर' वाले बयान पर EC का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, दावों पर मांगे सबूत

  • 29-Jan-2025
  • 533

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। को चुनाव आयोग ने यमुना के पानी में जहर मिलाने के केजरीवाल के दावे पर सबूत पेश करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 29 जनवरी, शाम 8 बजे तक का टाइम दिया गया है।

Political News 'पानी में जहर' वाले बयान पर EC का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, दावों पर मांगे सबूत

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने यमुना के पानी में जहर मिलाने के दावे का सबूत मांगा है।  आयोग ने नोटिस के जरिए केजरीवाल को 29 जनवरी, शाम 8 बजे तक अपना जवाब और सबूत प्रस्तुत करने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के समक्ष इस बयान की शिकायत की थी।

नदी को जहरीला बना रही है, जिससे दिल्लीवासियों के लिए पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'गंदी राजनीति' कर रही है और दिल्लीवासियों को साफ पानी पीने से रोकने की साजिश कर रही है।

केजरीवाल ने कहा, "हरियाणा की बीजेपी सरकार यमुना के पानी में जहर मिला रही है। यह जहर पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में भी साफ नहीं हो सकता। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए हमें कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी है।"

चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजा नोटिस

केजरीवाल के इस आरोप पर बीजेपी नेताओं और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे 'भ्रामक और चुनावी बयान' बताया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आयोग ने केजरीवाल से कहा कि वह अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करें।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

बीजेपी नेता अमित शाह ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट पर आधारित है, तो उन्हें रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्हें दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि पानी में किस तरह का जहर मिलाया गया है।